Maharajganj: नौतनवा में अवैध गोदाम पर छापा, यूरिया खाद समेत फ्लेवर्ड हुक्का और कपड़ा जब्त

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में यूरिया खाद, फ्लेवर्ड हुक्का और कपड़ा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 August 2026, 8:45 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौतनवा पुलिस ने एक घर में अवैध रूप से डंप कर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय यूरिया खाद, फ्लेवर्ड हुक्का और कपड़ा बरामद किया है। बरामद सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के मार्गदर्शन में एक अगस्त को मुखबिर की सूचना पर नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर बरामद सामान के संबंध में नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव को बुलाया गया, जिसके बाद धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक शक ने मचा दिया खूनी बवाल… मोबाइल चोरी की पूछताछ के बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया

क्या-क्या सामान हुआ बरामद?

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 किलोग्राम पैकिंग के 324 फ्लेवर्ड हुक्का, 500 ग्राम के 12 पैकेट और 250 ग्राम के 528 पैकेट बरामद किए। इसके अलावा भारतीय यूरिया खाद की नौ बोरी और कपड़े के दो बड़े और तीन छोटे गठ्ठर भी जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें- Kolhui: अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

इस संयुक्त अभियान में नौतनवा पुलिस के साथ राजस्व विभाग और एसएसबी की टीम भी शामिल रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने किया तथा एसएसबी की ओर से उपनिरीक्षक दीपक कर्माकर सहित जवान कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 August 2026, 8:45 PM IST