Muzaffarnagar: किसान दिवस में हंगामा, ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए JE ने मांगे पैसे? जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरनगर किसान दिवस की बैठक में किसानों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) पर ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। किसानों ने अवैध वसूली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 10:03 AM IST

Muzaffarnagar:  मुजफ्फरनगर में किसान दिवस की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब किसानों ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) पर फुंके ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा दिया। किसान नेताओं ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों से अवैध वसूली की गई तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

बुधवार को मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान किसानों ने बिजली, सड़क, जलभराव और ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग समेत कई जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

Muzaffarnagar: दोस्तों संग नहाने निकला था मासूम, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा जिसने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया

JE पर अवैध वसूली का आरोप

बैठक में सबसे ज्यादा हंगामा उस समय हुआ, जब किसानों ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) पर फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर किसानों से पैसे मांगने का आरोप लगाया।

किसान नेता नीरज पहलवान ने दो टूक कहा कि कोई भी किसान जेई को एक भी रुपया नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी किसान से पैसे मांगे गए तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

फोन रिसीव न करने पर भी जताई नाराजगी

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने अधीक्षण अभियंता द्वारा फोन रिसीव न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने और समय पर संवाद बनाए रखने की बात कही।

Muzaffarnagar: बाढ़ का तांडव और प्रशासन का मेगा एक्शन, गांवों में पानी घुसते ही डीएम ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

किसानों ने बैठक में बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफॉर्मर, टूटी सड़कों, जलभराव और ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा और इनके शीघ्र समाधान की मांग की।

किसान दिवस में डीडी प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  16 July 2026, 10:03 AM IST