मुजफ्फरनगर में क्यों बंद हुईं मीट की सभी दुकानें? जानिए प्रशासन का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानें और होटल बंद करा दिए गए हैं। प्रशासन ने दुकानों पर पुलिस तैनात की है और शराब की दुकानों को भी ढकवा दिया है। यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 July 2026, 3:43 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानों और होटल को बुधवार से बंद करा दिया गया। शासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। प्रशासन ने बंद कराई गई दुकानों के आसपास पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।

कांवड़ यात्रा पूरी होने तक रहेगा प्रतिबंध

प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरिद्वार की हर की पौड़ी से करोड़ों श्रद्धालु गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर रवाना हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर इस यात्रा का प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

शराब की दुकानों को भी ढका गया

प्रशासन ने केवल मीट की दुकानों को ही बंद नहीं कराया, बल्कि कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को भी कपड़ों से ढकवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल बनाए रखना और किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय स्थिति से बचना है।

पे-वॉल से लीक हुआ ‘लेटेंट 2’ का धमाकेदार ड्रामा: समय रैना ने मुनव्वर की शादी पर मारा ऐसा ताना, ठहाकों से गूंज उठा सेट

30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन

30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचेगी। लाखों-करोड़ों शिवभक्त 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने-अपने शिवालयों में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

लोकसभा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण, पेपर लीक पर गरजे- ‘युवाओं का गुस्सा जायज’, जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया समर्थन

एसएसपी ने क्या कहा?

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान शासन के निर्देशों के अनुसार कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानें बंद करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पूरे शुभ माह के दौरान प्रभावी रहेगी। साथ ही शराब की दुकानों को भी ढकवा दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  29 July 2026, 3:43 PM IST

Advertisement