
Live Accident का यह वाला खौफनाक वीडियो (Img: Dynamite News )
Meerut: मेरठ में हिट एंड रन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पीड़ित कार में फंस गया और चालक उसे करीब 60 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:00 बजे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली नंबर की एक वैगनआर कार नून नगर से रेलवे फाटक की ओर तेज गति से जा रही थी। जैसे ही कार गुर्जर चौक के पास पहुंची, उसने साइकिल से घर लौट रहे 40 वर्षीय संजय कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद संजय कार में फंस गए और चालक उन्हें लगभग 60 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Meerut: मेरठ में हिट एंड रन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पीड़ित कार में फंस गया और चालक उसे करीब 60 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा।#UPNews… pic.twitter.com/QDWuBICJ3Y
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 6, 2026
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बंधक बनाकर ग्रेटर नोएडा के हाई-प्रोफाइल विला में लूट, पुलिस ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है!
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। मौके से बरामद कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Meerut
Published : 6 July 2026, 11:36 AM IST
Topics : Accident News meerut news Viral video