Crime: जमीन के लिए भाई-भाई में खूनी जंग, टांगी से हमला कर दी हत्या

दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में छोटे भाई और उसके बेटों पर बड़े भाई की टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Updated : 12 June 2026, 8:31 PM IST

Jharkhand: झारखंड  जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में छोटे भाई और उसके बेटों पर बड़े भाई की टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बड़े भाई कामिल बेक (65 वर्ष) और छोटे भाई पोलिकॉप बेक के बीच करीब दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा

ग्रामीणों के मुताबिक, पोलिकॉप बेक कई वर्षों बाद असम से घर लौटे थे। इसके बाद गांव की पंचायत और परिवार के सदस्यों की सहमति से दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया गया था। बताया जाता है कि हाल ही में कामिल बेक ने छोटे भाई के हिस्से की जमीन पर गोबर खाद डाल दिया था।जब छोटे भाई का बेटा खेत जोतने पहुंचा तो उसने खाद डाले जाने की जानकारी मिलने पर कामिल बेक के घर जाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई।

महराजगंज के भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस पर उठे सवाल और एसपी तक पहुंचा मामला; जानिये क्या हुआ चौक बाजार में

युवक किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने पिता व भाइयों को दी। इसके बाद पोलिकॉप बेक अपने चारों बेटों के साथ डंडों से लैस होकर कामिल बेक के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों के अनुसार, इसी दौरान कामिल बेक घर में रखी टांगी लेकर सामने आए। आरोप है कि पोलिकॉप बेक और उसके बेटों ने टांगी छीनकर कामिल बेक, उनकी पत्नी सलोमी खाखा (60 वर्ष) और बेटे निलेश बेक पर हमला कर दिया। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

‘राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती’, कासगंज में अखिलेश यादव ने भाजपा को जानिये कैसे घेरा

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कामिल बेक की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। दोनों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय घर में केवल तीन सदस्य मौजूद थे। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनमें एक महुआडांड़ के कार्मेल अस्पताल में कार्यरत है और दूसरी दिल्ली में रहती है। घटना की सूचना मिलते ही कार्मेल अस्पताल में कार्यरत बेटी एंबुलेंस लेकर गांव पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ग्राम प्रधान और परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार ले गए।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  jharkhand

Published :  12 June 2026, 8:31 PM IST