हिंदी
सुलतानपुर का बढ़ा मान (Img: Dynamite News)
Sultanpur: सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय गोमती मित्र मंडल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली स्थित में आयोजित समारोह में संस्था को महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। गोमती मित्र मंडल की ओर से संस्थापक पदाधिकारी ने यह सम्मान प्राप्त किया।

सम्मान मिलने के अगले दिन रविवार को गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने नियमित साप्ताहिक श्रमदान के दौरान एक-दूसरे को बधाई दी और मां गोमती के समक्ष जनसेवा का संकल्प दोहराया। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक गोमती तट, परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की साफ-सफाई कर सायंकाल होने वाली मां गोमती की आरती की तैयारियां भी की गईं।
श्रमदान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में गोमती मित्र उपस्थित रहे। संस्था ने इस सम्मान को पूरे सुलतानपुर जनपद का गौरव बताया।
Location : Sultanpur
Published : 2 August 2026, 12:24 PM IST