शराब दो या जान दो… शराब के लिए इंतजार कहा तो बिगड़ा दिमाग, लोहे की रॉड से कर दी हत्या

लखनऊ के मलिहाबाद में शराब दुकान पर मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब देने में देरी पर नाराज युवक ने सेल्समैन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 4:26 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक मामूली सा विवाद जानलेवा घटना में बदल गया। देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले 43 वर्षीय सेल्समैन अजय जायसवाल की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने शराब मांगी थी, लेकिन सेल्समैन ने उसे कुछ देर इंतजार करने को कहा था।

इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी गुस्से में नियंत्रण खो बैठा।

लोहे की रॉड से सिर पर वार, मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े के दौरान आरोपी ने अचानक पास में रखी लोहे की रॉड उठाई और अजय जायसवाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही खून से लथपथ हो गए।

गजनवी से लेकर मुगलों तक… बार-बार टूटकर भी खड़ा हुआ सोमनाथ मंदिर, जानिये गौरवशाली इतिहास

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिवार में मातम

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजय जायसवाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक अजय सैयदवाड़ा बजरिया के रहने वाले थे और पिछले दो साल से मलिहाबाद की शराब दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी हेमा और तीन बच्चे खुशी, कृष्णा और पीहू हैं।

मुजफ्फरनगर में BKU का टिकैत चौक पर जोरदार प्रदर्शन, किसानों ने नगर पालिका पर उठाए सवाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  11 May 2026, 4:26 PM IST