
राम मंदिर चढ़ावा चोरी (फोटो सोर्स- Pinterest)
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले के बीच अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने विश्व हिंदू परिषद के निर्देश के बाद पद छोड़ा है।
राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। आरोप लगाए गए थे कि मंदिर की दान पेटियों से निकलने वाली रकम और अन्य चढ़ावे में हेराफेरी की गई। मामले में कुछ कर्मचारियों पर भी सवाल उठे और जांच शुरू की गई।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की शुरुआती जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित अनियमितता कितने समय से चल रही थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और चढ़ावे की रकम में कितनी गड़बड़ी हुई। इसी बीच शुक्रवार को चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आई।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपी आज मजिस्ट्रेट के सामने किए जाएंगे पेश
चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राम मंदिर निर्माण, ट्रस्ट की गतिविधियों और मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कामों में उनकी भूमिका रही है। वहीं डॉ. अनिल मिश्रा भी ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे।
Location : Ayodhya
Published : 26 June 2026, 1:36 PM IST
Topics : Anil Mishra ayodhya news Champat Rai Ram Mandir UP News