केतन मर्डर केस में क्रिकेट कनेक्शन का कॉकटेल आया सामने, सिया-चेतन की बड़ी साजिश; जानिये नया खुलासा

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान क्रिकेट कनेक्शन सामने आया है। सिया गोयल के भाई साहिल ने बताया कि वह आरोपी चेतन चौधरी को पहले से जानता था और दोनों क्रिकेट टीम में खेलते थे। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, डिलीट चैट और मुलाकातों की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 June 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Pune: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले के आरोपी चेतन चौधरी का क्रिकेट से जुड़ा कनेक्शन था। सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने पूछताछ में बताया कि वह चेतन को पहले से जानता था और दोनों एक ही क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं।

साहिल ने खोले सिया और चेतन की पहचान के राज

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी की पहली मुलाकात क्रिकेट मैचों के दौरान हुई थी। सिया मैच देखने जाती थीं, जहां उनकी मुलाकात चेतन से हुई। इसके बाद दोनों पिछले साल एक कॉमन दोस्त की दिवाली पार्टी में दोबारा मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए।

साहिल गोयल से पुलिस ने 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। इस दौरान उसने कई अहम जानकारियां दीं, जिनकी पुलिस अब जांच कर रही है।

कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल चैट खंगाल रही पुलिस

जांच एजेंसियों को दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क होने के संकेत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनवरी से अब तक दोनों के बीच 2000 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई है। कॉल रिकॉर्ड के अनुसार बातचीत की अवधि करीब 238 घंटे बताई जा रही है। पुलिस अब डिलीट की गई व्हाट्सऐप चैट, इंस्टाग्राम मैसेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को रिकवर करने के लिए फोरेंसिक जांच करा रही है।

परीक्षा से पहले बिकने लगा TET पेपर? महाराष्ट्र में लीक कांड के बाद कल की परीक्षा स्थगित

हत्या से पहले मुलाकात पर भी जांच तेज

जांच में यह भी सामने आया है कि कथित हत्या से एक दिन पहले 17 जून को सिया और चेतन पुणे के लुल्ला नगर स्थित एक कैफे में मिले थे। दोनों वहां करीब एक घंटे तक साथ रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस मुलाकात में हत्या की कोई योजना बनाई गई थी या कोई अन्य बातचीत हुई थी।

परिवार के बयानों में सामने आया अंतर

साहिल ने पुलिस को बताया कि वह चेतन को जानता था, जबकि पहले परिवार की ओर से कहा गया था कि उन्हें चेतन के बारे में जानकारी नहीं थी। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा था कि उनकी बेटी ने कभी शादी को लेकर नाराजगी नहीं जताई और उन्होंने चेतन से कभी बातचीत नहीं की। वहीं सिया के वकील का कहना है कि सिया और चेतन केवल दोस्त थे।

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासन को दी नसीहत

पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच

पुणे पुलिस अब सिया गोयल और चेतन चौधरी की भूमिका को लेकर मिले सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार दोनों की भूमिका मामले में सामने आ चुकी है और अन्य रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Location :  Pune

Published :  27 June 2026, 3:03 PM IST

Related News

Advertisement