Ketan Agarwal Murder Case: पीड़ित परिवार के समर्थन में आए लोग, बोले- दोषियों को मिले कानून के तहत सख्त सजा

केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों और परिचितों के बयान सामने आए हैं। लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पीड़ित परिवार के समर्थन में आए लोगों ने कानून पर भरोसा जताया और पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 June 2026, 10:50 AM IST
google-preferred

Pune: केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर अब पीड़ित और आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों के बयान सामने आने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रवीण गोयल परिवार को लेकर बोले रिश्तेदार

सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल के करीबी रिश्तेदार राजेंद्र गोयल ने बताया कि वह प्रवीण को करीब 30 वर्षों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा शांत और अच्छा व्यवहार रखने वाला रहा है। उनके अनुसार, परिवार के साथ कभी किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई।

राजेंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने सिया को सिर्फ दुकान उद्घाटन के समय देखा था। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हुआ। घटना वाले दिन प्रवीण गोयल उनके बेटे से मिलकर अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

दुकान के पड़ोसी मांगीलाल सोलंकी ने इस घटना को समाज के लिए गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने परिवारों में बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने और उन्हें संस्कार व सही मार्गदर्शन देने की जरूरत पर जोर दिया।

उनका कहना था कि कई बार व्यस्त जीवन के कारण माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिससे दूरी बढ़ सकती है। परिवार में बातचीत और विश्वास का माहौल होना जरूरी है।

सीबीआई जांच की मांग

मांगीलाल सोलंकी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दोषी है तो कानून अपना काम करेगा और सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

केतन के दोस्त ने बताया अच्छा इंसान

केतन अग्रवाल के दोस्त सागर गोयल ने बताया कि केतन मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। दोनों की मुलाकात सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में होती रहती थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें और अन्य परिचितों को गहरा सदमा लगा।

परिवार को न्याय की उम्मीद

सागर गोयल ने कहा कि केतन के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। उन्होंने मांग की कि जांच तेजी और निष्पक्षता से पूरी हो और यदि कोई दोषी है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिले।

Lucknow Fire Case: अलीगंज अग्निकांड में बड़ा खुलासा! पूर्व LDA वीसी समेत 100 से ज्यादा अफसरों पर होगी कार्रवाई?

जांच और कार्रवाई पर नजर

मामले में अब लोगों की नजर जांच प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा सख्त रुख! सरकार से पूछा- चुनाव कराएंगे या फिर…

सिया की मां का बड़ा बयान

बता दें कि इससे पहले आरोपी सिया की मां भी अपना बयान दे चुकी है। सिया की मां का साफ-साफ कहना है कि सिया अगर दोषी है तो उसे भी धक्का दे दीजिए।

Location :  Pune

Published :  27 June 2026, 10:29 AM IST

Advertisement