हंसते-खेलते परिवार में अचानक छाए मातम के बादल, महराजगंज में युवक की खुदकुशी से ग्रामीण हैरान

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गूलरभार गांव में 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चंदा गूलरभार में रविवार को एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदा गूलरभार निवासी सुरेश (30 वर्ष), पुत्र श्रीकांत ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमन ने निचलौल थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

Maharajganj News: मासूम की मौत पर भड़के DM गौरव सिंह सोगरवाल, ग्राम प्रधान पर FIR, सचिव और इंजीनियर सस्पेंड

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

मामले की जांच जारी

थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  5 July 2026, 7:24 PM IST

Related News

Advertisement