हिंदी
मुजफ्फरनगर पुलिस (Img: Dyanmite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। सुमन विहार, जाट कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के नाबालिग बेटे के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की।
स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश अभियान चलाया। नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि किशोर को बिजनौर से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह घूमने के लिए घर से निकला था।
Muzaffarnagar News: कातिल को नहीं मिली राहत, होमगार्ड मर्डर केस में फांसी की सजा
कानूनी कार्रवाई के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Location : Muzaffarnagar
Published : 5 July 2026, 7:58 PM IST