Maharajganj News: पुरानी रंजिश में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

महराजगंज के नारायणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। कई लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 9:37 PM IST

Maharajganj: बरगदवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव में शुक्रवार की शाम दो समुदायों में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गंभीर मारपीट हो गई, इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा! मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कई थानों की फोर्स समेत CO मौके पर पहुँच गए! मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, गाँवों में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है!

एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा

एक पक्ष विंदावती पत्नी रामसहारे की तहरीर के अनुसार आरोप लगाया कि बीती शाम पति व पुत्र के साथ दरवाजे पर बैठी थी, इसी बीच अचानक हैदर, मनौअर, आलमा समेत 10-12 अज्ञात लोगों ने गोलबंद होकर लाठी डंडे से अचानक हमला कर दिये, पुरानी रंजिश की बात# को लेकर गाली गुप्ता देते हुए घर के अंदर घुसकर मारे पीटे जिससे पति रामसहारे, पुत्र उपेंद्र व बहु गंभीर रूप से घायल हो गए! पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए तहरीर पर मु. अ. सं. 49/2026 बी एन एस 2023 की धारा 191(2),191(3),115(2),117(2),352,351(3)331(6) आरोपियों हैदर, मनौवर, आलमा, नवी अहमद,एकलाख व 10-12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है!

दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

एक पक्ष मनौवर पुत्र अलियास के तहरीर के अनुसार उन्होंने बताया कि बीती शाम 8 बजे जब मैं अपने पैत्रिक घर से खाना खाने जा रहा था रास्ते में अचानक रामसहारे व उनके परिवार के लोगों ने रोककर लाठी डंडे से हमला कर दिया! बीच बचाव करने आये सदस्यों को भी मारपीट दिया तहरीर के अनुसार इन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है जिसके रंजिश को लेकर मारपीट हुआ है! पुलिस ने इनके तहरीर पर मु.अ. सं 50/2026 बी एन एस 2023 धारा 191(2),115(2)352,351(3) रामसहारे ,उपेंद्र, संतोष, रामसहारे की पत्नी, बहु, पट्टीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है!

CO पुलिस का बयान

CO बसंत सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कल मारपीट हुई थी, मौके पर खुद जाकर जांच पड़ताल किया हूँ, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, गाँव मे ऐहतियातन शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है!

स्थानीय पुलिस का बयान

इस मामले में SO बरगदवा धनंजय ने बताया कि पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ, इसमें तीन लोगों हैदर, एकलाख, आलमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है! मौके पर शांति व्यवस्था कायम है!

Location :  Maharajganj

Published :  20 June 2026, 9:37 PM IST