
महराजगंज में विवाद
Maharajganj: जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार और शनिवार की आधी रात को एक महिला के घर पर दबंगों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि ठूठीबारी कस्बा निवासी तमन्ना अग्रहरि पुत्री शेषनाथ अग्रहरि के घर पर चंद्रभान जायसवाल, अजय जायसवाल और पवन जायसवाल समेत आधा दर्जन दबंग लोग लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर पहुंचे। उसके बाद हमला बोल दिया।
आरोप है कि आधी रात करीब 1:30 बजे दबंगों ने घर पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैला दी। इस दौरान हुई मारपीट में कई लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर फरार हो गए।
Maharajganj: निचलौल में धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने खोली आबकारी विभाग की पोल
बताया जा रहा है कि जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, उस पर प्रशासन की मौजूदगी में कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद दीवार बनाई गई थी, लेकिन शुक्रवार की देर रात पड़ोसी पक्ष के लोगों ने दीवार को ढहा दिया। विरोध करने पर महिला पक्ष के लोगों को पीट दिया गया।
घटना के बाद घायल व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरी घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पीड़ित पक्ष ने ठूठीबारी थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तमन्ना अग्रहरि ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं मिली और अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
Box Office Report: ‘हक’ की कमाई ने दिखाया दम, बाकी फिल्मों के कलेक्शन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।
Location : Maharajganj
Published : 8 November 2025, 1:13 PM IST