Maharajganj: मछली मारने को लेकर हुआ विवाद, पांच नामजद समेत दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

महाराजगंज के एक गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुई बहस ने ऐसा मोड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि दर्जनों अन्य भी जांच के घेरे में हैं। आखिर विवाद की असली वजह क्या थी?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 June 2026, 8:02 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी खुर्द गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपितों समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कहासुनी के बाद आमने-सामने आए दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेंद्र और धर्मेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ एक तालाब में मछली मारने गए थे। इसी दौरान गांव के ही वसीयत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गया। मछली मारने के अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद फिर शुरू हुआ पुलिस का एक्शन, एक और मदरसा सील; FIR की तैयारी

राजेंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित राजेंद्र ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपितों समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

“न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी…” महिला सभासद का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बढ़ाई गई निगरानी

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 June 2026, 8:02 PM IST

Advertisement