Double Murder in Lucknow: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, बैंक में पत्नी और घर पर बहन की गोली मारकर हत्या; फिर सुसाइड

लखनऊ के गोमती नगर में ICICI बैंक के बाहर महिला बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी ने भी हुसड़िया चौराहे के पास खुद को गोली मार ली।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 20 August 2026, 3:25 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोमती नगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड स्थित ICICI बैंक के बाहर महिला बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वारदात को उनके पति मानस बाजपेई ने अंजाम दिया।

घटना के बाद उसने भी हुसड़िया चौराहे के पास खुद को गोली मार ली। इस पूरे मामले ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है।

फोन आने के बाद बैंक से बाहर निकली थीं दिव्या

बताया जा रहा है कि दिव्या मिश्रा रोज की तरह गुरुवार सुबह बैंक पहुंची थीं। वह गोमती नगर ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। बैंक पहुंचने के कुछ देर बाद उनके पास एक फोन आया। इसके बाद वह बैंक के बाहर आईं। इसी दौरान कार सवार मानस बाजपेई ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं।

गोली लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था

ये भी पढ़ें- Murder in Lucknow: लखनऊ में दिनदहाड़े दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या, पति ने फोन कर बुलाया और…

हत्या के बाद पति ने भी उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक, पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बाद में हुसड़िया चौराहे के पास उसने खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जानकारी में इस घटना को पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी दिव्या की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गाय और सीधे घर पहुंचा। जहां उसने कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। पुलिस अब इसी विवाद समेत हत्या की दूसरी संभावित वजहों की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा का पति मानस बाजपेई एसबीआई बैंक में काम करता था। उसकी बहन का नाम शीबा बाजपेई बताय जा रहा है। दोनों किराए के मकान में रहते थे, मां-बाप का निधन हो चुका है। जबकि दिव्या, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: मिठाई खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें! दुकानों पर छापा पड़ा तो खुल गई पूरी पोल

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही घटना से पहले दिव्या को आए फोन और आरोपी की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस वारदात ने गोमती नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location :  Lucknow

Published :  20 August 2026, 2:26 PM IST