
दिव्या मिश्रा के मायके वालों ने आरोपी पर लगाए आरोप (Img: Dynamite News)
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर आसीआईसीआई बैंक के सामने पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने और उसके बाद घर जाकर बहन को भी मौत के घाट उतारने वाले मानस वाजपेयी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने सुसाइड करके मौत को गले लगा लिया था।
इस मामले में मृतक दिव्या मिश्रा के मायके वाला बयान सामने आया है। मृतक दिव्या मायके वालों का कहना है कि मानस सनकी (साइको) था। उसकी हरकतें सामान्य नहीं थी और वो दिव्या को आए दिन परेशान करता रहता था।
ये भी पढ़ें- Double Murder in Lucknow: लखनऊ में डबल मर्डर से हड़कंप, बैंक में पत्नी और घर पर बहन की गोली मारकर हत्या; फिर सुसाइड
मानस से तलाक लेने के लिये दिव्या मिश्रा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। यह भी तथ्य सामने आया है कि मानस की हरकतों से परेशान होने के बाद ही दिव्या ने तलाक लेने का फैसला किया। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है और इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाने की कोशिशें कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मानस ने आखिर अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या क्यों की, जबकि वह बहन के साथ ही रहता था। पुलिस इस पहेली को भी सुलझाने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- Murder in Lucknow: लखनऊ में दिनदहाड़े दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या, पति ने फोन कर बुलाया और…
जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद मानस करीब दो किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। यहां वह अपनी बहन सीबा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सीबा करीब 28-29 साल की थी और पहले से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थी। पिछले कुछ महीनों में उसकी तबीयत और खराब हो गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, मानस और उसकी बहन दोनों सामान्य और शांत स्वभाव के थे। आसपास के लोगों से उनका व्यवहार भी अच्छा बताया जा रहा है। मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।
Location : Lucknow
Published : 20 August 2026, 8:10 PM IST