इश्क या रंजिश? Valentine Week के दूसरे दिन कॉलेज में लड़की का मर्डर, वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ाया

पंजाब के तरनतारन जिले में लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर पर दिनदहाड़े गोली चलाई गई। आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह ने वारदात के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 February 2026, 12:44 PM IST

Tarntaran: पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। कॉलेज के क्लासरूम में पढ़ाई कर रही छात्रा संदीप कौर पर अचानक गोली चलाई गई। गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली

घटना को और खौफनाक तब बना दिया, जब आरोपी युवक ने गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। मृतक छात्रा संदीप कौर मूलरूप से नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली थी, जबकि आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह मूलरूप से गांव मल्लियां का निवासी था। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

UP Budget 2026: समाजवादी पार्टी का जोरदार हंगामा, बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने उठाया ये मुद्दा, Video

कॉलेज में मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुनकर कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं और स्टाफ काफी देर तक सदमे में रहे। इस वारदात ने कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस और फोरेंसिक जांच

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूतों को इकट्ठा कर रही है। पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।

“सॉरी मम्मी” और “लव यू मम्मी” बोलकर नोएडा में 12वीं क्लास के छात्र ने उठाया ऐसा कदम, परिवार वालों की किस्मत में सिर्फ आंसू आए

पड़ताल जारी, कारण अभी साफ नहीं

पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों मृतकों के बीच किसी विवाद या व्यक्तिगत कारण को लेकर हत्या-आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल और सबूतों की जांच करके पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में लगी हुई है।

Location : 
  • Tarntaran

Published : 
  • 9 February 2026, 12:44 PM IST