हिंदी
कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़
Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।
आशंका है कि घायलों और मृतको की संख्या और बढ़ सकती है। चश्मदीद के मुताबिक दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा ढहने की वजह से भगदड़ मची है। घायलों को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहते ही मची चीख-पुकार, हादसे में 17 की मौत, 40 घायल
#kolkata #westbengal #durgapuja #stampede https://t.co/5TvfTQ34Oi— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 17, 2026
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूजा आयोजक भी स्थिति को संभालने के लिए तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है।
Kolkata: West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari and Chief Secretary Manoj Kumar Agarwal visit the hospitalised injured at Calcutta Medical College and Hospital.
@cmowbgov @SuvenduWB https://t.co/AhvkfjVl8j— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 17, 2026
घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है।
घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। फिलहाल घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
पूजा के आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। उनकी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी, यह अभी साफ नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने की बात भी उन्होंने कही।
गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी है, जिसका अंग्रेजी भावार्थ ‘ध्वनि से परे’ है। इस अवधारणा के जरिए ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे बढ़कर मौन की गहराई को दर्शाने का प्रयास किया गया है। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा के आधार पर तैयार किया गया है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस हादसे से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।
पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीमों को मौके पर भेजा गया। एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी भेजी गई। फिलहाल पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Location : Kolkata
Published : 17 October 2026, 10:16 PM IST