
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
Maharajganj: कभी-कभी निजी विवाद ऐसा मोड़ ले लेते हैं, जो पूरे इलाके में तमाशा बन जाता है। महराजगंज में एक युवक ने पत्नी को वापस बुलाने की जिद में ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। बात नहीं बनी तो वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।
महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ गांव में रविवार देर शाम एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को ससुराल से वापस बुलाने आया था। जब परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। टावर पर चढ़कर वह हंगामा करने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा विकासखंड के परसामलिक थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव निवासी राकेश गौंड की शादी वर्ष 2024 में शीशगढ़ गांव की अंजनी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और पत्नी मायके में रहने लगी। बताया जा रहा है कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
महराजगंज में खौफनाक वारदात! युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में
करीब 15 दिन पहले पत्नी अपने भाई के साथ पंजाब चली गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर राकेश सीधे ससुराल पहुंच गया और पत्नी को तुरंत बुलाने की जिद करने लगा। जब परिवार ने मना किया, तो उसने टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया।
पति-पत्नी विवाद बना तमाशा! टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाया@Uppolice @maharajganjpol #Tower #Maharajganj pic.twitter.com/OjIkWyHi8p
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 19, 2026
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही थी और किसी भी अनहोनी का खतरा बना हुआ था।
सूचना मिलते ही बरगदवा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत शुरू की। करीब दो घंटे तक लगातार समझाने और प्रयास करने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान पुलिस ने पूरी सावधानी बरती, ताकि युवक को कोई नुकसान न हो।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 19 April 2026, 8:02 PM IST