Hardoi News: चोरी रोकने में नाकाम हरदोई पुलिस पर एक्शन! SP ने 5 पुलिसकर्मियों पर की बड़ी कार्रवाई

हरदोई में छह घरों में चोरी का खुलासा न होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने देहात कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। पुलिस की लापरवाही पर हुई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 August 2026, 12:37 PM IST
google-preferred

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ही रात छह घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में देहात कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

छह घरों में चोरी के बाद बढ़ा पुलिस पर दबाव

देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकरपुरवा गांव में 9 अगस्त की रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाया था। हिमांशू बाजपेई के घर से नकदी और सोने के आभूषण चोरी हुए, जबकि संजय पाल, सुनील, संग्राम पाल और परशुराम समेत अन्य लोगों के घरों से भी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। लगातार तीसरे दिन भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।

Hardoi: महिला लेखपाल का आरोप, SDM ने चैंबर में बुलाकर की आपत्तिजनक बातें, जानिए क्या है पूरा मामला

लापरवाही पर कोतवाल समेत तीन लाइन हाजिर

घटना के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने रात्रि गश्त और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। जांच में लापरवाही सामने आने पर पहले हल्का क्षेत्र में तैनात सिपाही मनोज सिंह और नीलेश अहिरवार को निलंबित किया गया। इसके बाद देहात कोतवाल हरिनाथ यादव, आरक्षी अभिन्न और सत्येंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया।

अनैतिक लाभ के आरोप भी आए सामने

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रभावी गश्त न करने के अलावा दोनों आरक्षियों पर थाने में लोगों को अनावश्यक रूप से बैठाकर अनैतिक लाभ लेने के आरोप भी हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Encounter In Hardoi: 7 साल के बच्चे की बेरहम हत्या मामले में पुलिस-आरोपी में फायरिंग, खूनखराबा से सनसनी

देहात कोतवाली को मिला नया प्रभारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सांडी थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह को देहात कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात पुष्पराज कुशवाहा को सांडी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Location :  Hardoi

Published :  12 August 2026, 12:37 PM IST

Advertisement