हापुड़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, गश्त कर रहे दो पुलिस वालों पर किया कातिलाना हमला; दोनों की हालत नाजुक

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों सिपाही घायल हो गए, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 June 2026, 5:09 PM IST

Hapur: हापुड़ में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र में देर रात गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

रात एक बजे हुई वारदात

देर रात करीब एक बजे ए-टू-जेड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही दौलतराम और अभिषेक त्यागी क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश की और उनके बारे में जानकारी जुटानी चाही। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। जब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनसे जवाब मांगा तो मामला और बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

खूबसूरती ऐसी कि लोग देखते रह जाएं, लेकिन कारनामे ऐसे कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

एक दर्जन लोगों ने किया हमला

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर में एक छोटा हाथी वाहन में सवार होकर करीब एक दर्जन लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। हमले में सिपाही दौलतराम के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सिपाही अभिषेक त्यागी भी घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

डायल-112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस

घायल पुलिसकर्मियों ने तत्काल डायल-112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। दोनों घायल सिपाहियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Hapur: संपत्ति विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता पर लगा कत्ल का आरोप

एक आरोपी हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक कार्रवाई के तहत एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Location :  Hapur

Published :  13 June 2026, 5:08 PM IST