
घर के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक (Img: pexels)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में रविवार को एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर लगे पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक नशे का आदी था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Hamirpur
Published : 12 July 2026, 4:40 PM IST
Topics : crime news hamirpur news Hanging Case UP News UP Police