Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में दीपक नागर की गोली मारकर हत्या से गांव में तनाव बढ़ गया है। ग्रामीण सड़क पर शव रखकर विरोध जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 May 2026, 12:10 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। जहां, 28 वर्षीय दीपक नागर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता बंद कर दिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

नौकरी पर जाते समय बना निशाना

दीपक नागर (28 वर्ष) दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक वहां पहुंचा, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की आवाज से मच गई अफरा-तफरी

हमले के दौरान लगभग छह गोलियां चलीं, जो दीपक के सिर और पीठ में लगीं। घटनास्थल पर लोग सहम गए। तुरंत ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी और घायल दीपक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Greater Noida में बदमाशों के हौसले बुलंद: वेदपुरा में रातोंरात खूनी खेल, दीपक नागर की गोलियों से भूनकर हत्या

पुरानी रंजिश का एंगल

पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल तलाशना शुरू किया है। मृतक के परिवार ने कुछ नाम आरोपितों के तौर पर पुलिस को बताए हैं। कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

गांव में फैला तनाव

दीपक की हत्या के बाद वैदपुरा गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। लोग सड़क बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और अगर आरोपित नहीं पकड़े गए तो आंदोलन को बढ़ा सकते हैं। पुलिस गांव में स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

गोरखपुर: पारिवारिक विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, महुआ टोला में पसरा सन्नाटा

Location :  Greater Noida

Published :  21 May 2026, 12:05 PM IST