
थाना शाहपुर (Img: Dynamite News)
Gorakpur: शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 2 नवंबर 2026 को थाना शाहपुर क्षेत्र में एक युवक के छत से गिरकर घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्थानीय पुलिस तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां घायल अवस्था में मिले युवक को बिना देरी किए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें- कासगंज में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 200 लीटर रिफाइंड तेल किया सीज
युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस मामले में परिजनों की ओर से मिली लिखित तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तहरीर में नामजद दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना के समय मौजूद लोगों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली में महिला की FIR दर्ज न करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी! थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। युवक छत से किन परिस्थितियों में गिरा, यह हादसा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
Location : Gorakhpur
Published : 2 November 2026, 4:27 PM IST