Gorakhpur News: कई मुकदमे, गैंगस्टर एक्ट और पुलिस की तलाश… आखिरकार खोराबार में दबोचा गया अनिल उर्फ करन

गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित अभियुक्त अनिल उर्फ करन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कई गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 August 2026, 7:45 PM IST

Gorakhpur: संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल उर्फ करन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान थाना खोराबार में दर्ज मु0अ0सं0 349/2026, धारा 2(ख)(i)(xi) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल उर्फ करन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur: गोली मारी फिर धारदार हथियार से हमला, ठेकेदार की खौफनाक मौत से कांपा अहिरौली

चार धाराओं में मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल उर्फ करन यादव पुत्र रामलगन यादव, निवासी जयपुर जोधपुर बाजार, भौवापार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित धाराओं में मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में मु0अ0सं0 754/2022 में धारा 308, 323, 506 भादवि, मु0अ0सं0 716/2025 में धारा 310(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 453/2025 में धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 688/2025 में धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 636/2025 में धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, कांस्टेबल पिन्टू चौहान और कांस्टेबल अशोक कुमार गौड़ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  11 August 2026, 7:45 PM IST