
पुलिस हिरासत में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में शनिवार शाम हुए डेढ़ साल के मासूम आयांश के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे नशे की हालत में थे और हादसे के बाद घबराकर बच्चे को उठाकर फरार हो गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगहा क्षेत्र के टीकर गांव निवासी राकेश पासवान और बारी गांव निवासी दिवाकर पासवान के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी और बोलेरो चालक रीशू पासवान अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Gorakhpur: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत
मासूम की मां सुमन यादव की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने रविवार को सहजनवां और आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो (यूपी 53 सीई 6134) गांव के ही एक युवक द्वारा रिश्तेदारी में जाने के बहाने ली गई थी। वाहन मालिक ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे नशे में थे। गजपुर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो ने सुमन यादव को टक्कर मार दी थी। आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने महिला को थप्पड़ भी मार दिया। इसी बीच मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिससे घबराकर आरोपियों ने डेढ़ साल के आयांश को उठाया और भाग निकले।
Gorakhpur: दिनदहाड़े मासूम का अपहरण, बोलेरो सवार बदमाशों ने मां के सामने उठाया बच्चा, मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। ग्रामीणों की मदद और इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर महज 45 मिनट के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी बोलेरो छोड़कर फरार हो गए थे।
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके बयान और वाहन मालिक से मिली जानकारी के आधार पर फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
Location : Gorakhpur
Published : 27 April 2026, 12:49 PM IST
Topics : Ayaansh Gorakhpur kidnapping Police Action uttar pradesh