शौच के बहाने घर से निकली किशोरी को लेकर भाग रहा था युवक; परिजनों ने पीछा कर दबोचा, फिर किया ऐसा हाल…

गोरखपुर के हरपुर-बुदहट क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। घंटों तलाश के बाद परिजनों ने उसे एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए संतकबीरनगर सीमा के पास देख लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 June 2026, 2:53 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक किशोरी को लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शौच के लिए घर से निकली थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

UP Politics: ब्राह्मणों पर सपा का खास फोकस, 2027 चुनाव के लिए अखिलेश यादव का नया रणनीतिक रोडमैप

किशोरी की खोजबीन करते हुए परिजन संतकबीरनगर जनपद की सीमा में स्थित शिवापार क्षेत्र तक पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक राजकपूर चौहान पुत्र कालीचरण चौहान किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था। यह दृश्य देखते ही परिजनों ने तत्काल उसका पीछा किया और दोनों को रोक लिया।

परिजनों ने पुलिस के हवाले किया

परिजनों ने युवक को पकड़कर मौके पर ही पूछताछ की और बाद में किशोरी के साथ उसे हरपुर-बुदहट पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यूपी में समोसे-कचौड़ी के खराब तेल से दौड़ेंगी गाड़ियां! रेस्तरां से खरीदा जा रहा इस्तेमाल किया हुआ तेल, आखिर कैसे?

युवक के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक राजकपूर चौहान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक उसे कहां और किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था। हरपुर-बुदहट थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 June 2026, 2:53 PM IST