गोरखपुर में 10 साल के बच्चे की गुमशुदगी से मची हलचल, पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में सुबह घर से निकला 10 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 September 2026, 5:08 PM IST

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से लापता हुए 10 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुबह से ही गायब हुआ मासूम

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को वादिनी ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र सुबह घर से कहीं चला गया था। काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने बालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में चिंता बढ़ गई। इसके बाद वादिनी की तहरीर के आधार पर गुलरिहा थाने में मु0अ0सं0 807/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- तीन महीने बाद हाथ लगी लूटी बाइक: मोहनपुर बाइक लूटकांड का खुलासा, TVS Rider के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने साकुशल किया बरामद

नाबालिग बालक के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी खोजबीन तेज की। पुलिस टीम के प्रयासों के बाद बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- ‘पहली बार महसूस हुई इतनी सुरक्षा’, महिला रैपिडो राइडर के साथ सफर कर मुंबई की इंफ्लूएंसर ने कही दिल की बात

परिजनों में खुशी की लहर

बरामदगी के बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सुरक्षित मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के मुताबिक मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, कांस्टेबल अतीक अहमद और कांस्टेबल आशुतोष राजभर शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता से लापता बालक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाया गया।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 September 2026, 4:59 PM IST