गोरखपुर के चिलुआताल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। साक्ष्य मिटाने के लिए इस्तेमाल टीपर वाहन सीज, कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं।

राजकुमार चौहान हत्याकांड में बड़ा एक्शन
Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के नेतृत्व में चिलुआताल पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्टू, शेषनाथ यादव, अंकित यादव और देवव्रत यादव को गिरफ्तार किया गया।
यह मामला 17 मार्च 2026 का है, जब सुबह करीब 6:15 बजे राजकुमार चौहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
गोरखपुर में मौसम बना दुश्मन, लहलहाती फसल पर मंडराया संकट, किसान बोले- बड़ी मुश्किल सामने!
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी राज चौहान उर्फ निरहू ने वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने की साजिश रची थी।
गोरखपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, जानें अफसरों ने क्या बोला?#Gorakhpur #CrimeNews #PoliceInvestigation @Uppolice pic.twitter.com/du9gI5yxyW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 21, 2026
आरोपियों ने खून से सने कपड़ों को छिपाने के लिए उन्हें टीपर वाहन में रखा और बाद में जला दिया, ताकि सबूत खत्म किए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टीपर वाहन (UP 53 LT 9553) को बरामद कर सीज कर लिया। साथ ही जले हुए कपड़ों की राख और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ हत्या, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर मामलों के रिकॉर्ड मौजूद हैं।
सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव… हत्या या आत्महत्या? गोरखपुर की इस गुत्थी ने बढ़ाई सनसनी
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में शांति का माहौल लौटने लगा है और लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।