हिंदी
एंटी रोमियो टीम ने मनचले को दबोचा
Gorakhpur: गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया, जहां फैक्ट्रियों से काम कर लौट रही महिलाओं पर एक युवक लगातार अश्लील टिप्पणी कर रहा था और भद्दे गाने गाकर उन्हें परेशान कर रहा था। एंटी रोमियो टीम की त्वरित कार्रवाई ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया, जिससे इलाके में महिलाओं ने राहत की सांस ली।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत की गई, जिसमें एंटी रोमियो टीम पिपरौली-कालेसर क्षेत्र में विशेष गश्त और जागरूकता अभियान चला रही थी। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अंजली मिश्रा कर रही थीं, साथ में महिला कांस्टेबल रेणुका चौरसिया, हर्षिता बाजपेई और आरक्षी शुभांश सिंह भी मौजूद थे।
गाली से फावड़े तक पहुंचा विवाद, गोरखपुर में दो पक्षों की भीषण भिड़ंत; 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, युवक फैक्ट्रियों से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। उसकी हरकतों से महिलाएं असहज हो रही थीं और आसपास माहौल खराब हो रहा था।
पकड़े गए युवक की पहचान सूर्या, निवासी मल्हीपुर, थाना गीडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
पूर्वांचल का खूंखार गैंगस्टर भानु प्रताप ढेर : साथ में लेकर चलता था AK 47, गोरखपुर का…
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Location : Gorakhpur
Published : 8 June 2026, 4:08 PM IST