Gorakhpur News: फैक्ट्री से लौटती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, एंटी रोमियो टीम ने मनचले को दबोचा
गोरखपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने एक ऐसे युवक को पकड़ा जो फैक्ट्री से लौट रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र हरकत कर रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया और सख्त चेतावनी देकर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।