ओमकार हत्याकांड पर इनसाइड स्टोरी: पुलिस की विफलता का आज 11वां दिन, अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, लेकिन लाश ढूंढ नहीं पाए योगी के अफसर

गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुए ओमकार हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई तेज होने के बावजूद अब तक सबसे बड़ा सवाल अनसुलझा है आखिर ओमकार की लाश कहां है? 11 दिन बीत चुके हैं, 29 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिला है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 June 2026, 10:00 AM IST

Ghaziabad Desk: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में हुए ओमकार हत्याकांड में पुलिस बैकफुट पर आ गई। अभी तक पुलिस ने चाहे कितने भी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ओमकार की लाश कहां है? जो अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई हैं। इस हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा फेलियर दिखा है। जो सीधे-तौर पर यूपी पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

कब और कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

लोनी थाना क्षेत्र में स्थित गनौली गांव में रहने वाले 44 वर्षीय ओमकार की हत्या 30 मई की सुबह करीब 6:30 बजे हुई थी। गनौली गांव के लिए बदमाशों ने अपने कुछ अपराधी साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। करीब 10-12 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें ओमकार को गोलियों से छलनी कर दिया गया। इतना ही नहीं ओमकार की हत्या करने के बाद उसकी लाश को भी बदमाश अपने साथ ले गए थे।

BREAKING: लोनी हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस सबसे ज्यादा नाकाम, 9 दिन बाद नहीं शव नहीं मिला, गंगनहर में जारी है तलाश

हत्या के बाद साथ ले गए ओमकार की लाश

इस हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार की शाम को एक 50 हजार के इनामी बदमाश गौरव पुत्र विजेंद्र को गिरफ्तार किया था। गौरव ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या के बाद ओमकार की लाश को मेरठ में गंगनहर में फेंक दिया था। गाजियाबाद पुलिस की 15 टीमें रविवार की सुबह मेरठ के लिए रवाना हुई और लाश को गंगनहर में ढूंढने लगी, लेकिन अभी तक ओमकार की लाश का कुछ पता नहीं चल पाया।

अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, लेकिन लाश लापता

गाजियाबाद ओमकार हत्याकांड में बड़ा अपडेट: एक और 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में हुआ लंगड़ा, जानें क्यों हुई थी हत्या और कहां है लाश?

पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे सख्त तरीके से पूछताछ की। पुलिस इस हत्याकांड में दावा कर रही है कि जल्द ओमकार की लाश को ढूंढकर निकाल लेंगे, लेकिन पुलिस की इस हत्याकांड में बड़ी विफलता साबित हुई है। हत्या को आज 11वां दिन हैं, लेकिन लाश का कुछ अता-पता नहीं है।

Location :  Ghaziabad

Published :  9 June 2026, 8:23 AM IST