गाजीपुर में ऐसा मंजर जिसने सबको रुला दिया! एक ही चिता पर जले दो मासूम भाइयों के शव

गाजीपुर में पोखरे में डूबकर जान गंवाने वाले जुड़वा सगे भाइयों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 June 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Ghazipur: गाजीपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मुड़रभां गांव में पोखरे में नहाने गए दो जुड़वा सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक साथ उठी दोनों भाइयों की अर्थी

पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों हिमांशु और प्रियांशु के शव गांव लाए गए, तो घर का माहौल चीख-पुकार से भर गया। देर शाम करीब सात बजे जैसे ही शव घर पहुंचे, मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल यादव और बड़ी बहन करिश्मा बेसुध होकर रोने लगे। परिवार के सदस्यों की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें बार-बार संभालना पड़ा।

गांव के लोग भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़! हाईकोर्ट के फैसले ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्यों मिली अंतरिम राहत

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार चोचकपुर श्मशान घाट पर किया गया। यहां ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। दोनों सगे भाइयों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, और पिता बच्चेलाल यादव ने दोनों पुत्रों को एक साथ मुखाग्नि दी।

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और हर ओर सिर्फ सिसकियां गूंजने लगीं।

बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा हादसा: छात्रा के सिर पर गिरा छत का मलबा, अधूरा रह गया सपना

गांव में छाया गहरा शोक

जिला पंचायत सदस्य एवं देवसिंहा गांव निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और हर घर में इस हादसे की चर्चा हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना उनके जीवन की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Location :  Ghazipur

Published :  10 June 2026, 3:12 PM IST

Advertisement