
खेत में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव (IMG: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के विकमपुर गांव में शनिवार को गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र गंगा सिंह (42) निवासी ग्राम टेनी, थाना खागा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राम सिंह निर्माणाधीन सड़क पर रोलर चलाने का काम करते थे और घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक ट्यूबवेल में रहते थे। उनका सामान भी ट्यूबवेल में ही रखा हुआ था।
Fatehpur News: NH-19 पर तेज रफ्तार DCM का कहर: बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार
मृतक के भांजे सचिन सिंह ने पुलिस को बताया कि राम सिंह शराब के अत्यधिक आदी थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने किसी तरह की अनहोनी की आशंका से इनकार किया है।
शव मिलने की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी सूचना दी गई है।
Fatehpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी मौलवी पर केस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Location : Fatehpur
Published : 22 August 2026, 3:23 PM IST
Topics : crime news Dead body fatehpur news UP News