दीपक नागर हत्याकांड में डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग…मां की पुकार सुनिए योगी जी! बहन और बुआ के सवालों का कब दोगे जवाब?

ग्रेटर नोएडा के दीपक नागर हत्याकांड में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत की। बेटे को खो चुकी मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई, जबकि बहन और बुआ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग की। परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 May 2026, 5:27 PM IST

Noida Desk: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हुए दीपक नागर हत्याकांड (Deepak Nagar Murdercase) ने साबित कर दिया है कि रंजिश कभी खत्म नहीं होती। एक साल नहीं, 5 साल नहीं या 10 साल नहीं जबकि कई सालों तक लोगों के दिल और दिमाग में रंजिश और खून के बदले खून की आग जलती रहती है। ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में रहने वाले दीपक नागर की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मां और बहन की सिर्फ एक ही मांग है कि उनको अपने बेटे और भाई की हत्या का इंसाफ चाहिए।

पहले दिन से जमीन पर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम इस हत्याकांड में पहले दिन से ही रिपोर्टिंग और जमीनी हकीकत जानने में जुटी हुई है। शनिवार को डाइनामाइट न्यूज़ की टीम दीपक के घर पहुंची। वहां पर दीपक की मां, बहन और बुआ से बातचीत की। इस दौरान बुआ ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "मुझे बुलडोजर से कार्रवाई चाहिए। उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। मुझे मेरे भतीजे की हत्या का इंसाफ चाहिए। तीन आरोपी अभी फरार है। सबके खिलाफ कार्रवाई होनी है।"

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड में इनसाइड स्टोरी, किसकी मौत का बदला लिया गया? 14 साल पहले लिखी गई थी हत्या की कहानी

मां ने कहा- मेरे बेटे का क्या कसूर था?

दीपक की मां ने कहा, "मेरे बेटे का क्या कसूर था? मेरा बेटा यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था और वह बहुत जल्दी कामयाब होने वाला था? लेकिन उससे पहले आरोपियों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी। मुझे इंसाफ चाहिए। मुझे न्याय चाहिए।"

जिस तरीके से मेरा भाई गया है, उसी तरीके से...

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड: आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव को सड़क से उठाया, पुलिस ने कहा- तगड़ी कार्रवाई करेंगे

दीपक की बहन ने कहा, "जिस तरीके से मेरा भाई गया है। उसी तरीके से मुझे इंसाफ चाहिए। मेरा भाई सभी से राम-राम करके चलता था। ऐसा बालक इस गांव में नहीं था, फिर भी उन लोगों ने मेरे भाई को मार दिया।"

Location :  Noida

Published :  23 May 2026, 4:37 PM IST