
गोरखपुर में बुजुर्ग पर अचानक हमला (IMG: Dynamite News)
Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ गांव में मंगलवार सुबह घर के सामने घास-फूस साफ कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल की ओर से गीडा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाहासाड़ गांव निवासी मोहम्मद मैनुद्दीन पुत्र स्वर्गीय रसूल के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने घर के सामने उगी घास-फूस की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और सफाई करने का विरोध करते हुए उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। मैनुद्दीन ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
गोरखपुर से हैदराबाद मजदूरी करने गया था युवक, सड़क किनारे मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस
पीड़ित के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकू और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मैनुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गीडा थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद के कारणों के साथ-साथ हमले में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
Gorakhpur: गोरखपुर में प्रदर्शन के बाद पुलिस का एक्शन, पुतला दहन और झड़प मामले में आरोपी गिरफ्तार
पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना में लगाए गए आरोपों और हमले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 29 September 2026, 3:40 PM IST