रात में मंदिर पर चोरों का धावा! 10 किलो का घंटा ले उड़े, सुबह श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में प्राचीन समय माता मंदिर से करीब 10 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर से घंटा उठा ले गए। बुधवार सुबह पूजा करने पहुंची महिला ने घंटा गायब देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।