
ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचर को लेकर विवाद (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां स्ट्रेचर को लेकर एक तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस समय यह विवाद हुआ, उसी दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में एक मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी। इसी दौरान स्ट्रेचर को लेकर तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विवाद काफी देर तक चलता रहा।
Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा
बताया जा रहा है कि विवाद के समय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि दोनों अधिकारियों के सामने ही तीमारदार और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस होती रही, लेकिन मामले को शांत कराने या तीमारदार की समस्या सुनने के बजाय अधिकारी वहां से चले गए।
इसी दौरान एक उम्रदराज महिला को वार्ड तक पहुंचाने के लिए परिजनों को स्ट्रेचर नहीं मिल सका। मजबूरी में परिजन महिला को टांगकर वार्ड के अंदर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने ही मरीज को स्ट्रेचर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही मरीजों और तीमारदारों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो सामान्य दिनों में ट्रामा सेंटर की व्यवस्था कैसी रहती होगी।
Location : Deoria
Published : 12 August 2026, 7:28 PM IST
Topics : Deoria News hospital news Maharshi Devaraha Baba Medical College Stretcher Controversy Trauma Center Deoria