रास्ते में रोका, फिर चाकुओं से गोद डाला! देवरिया में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

देवरिया में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर पुलिस ने आरोपी को कहां से पकड़ा और उस पर क्या आरोप हैं?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 October 2026, 8:17 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बरियारपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर उर्फ अंबरपुर गांव में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभिषेक कुशवाहा (22) को मुखबिर की सूचना पर बेलवनिया उपाध्याय पुल के पास से गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया।

प्राथमिक विद्यालय के पास युवक को रोकने का आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है। धनौती कला निवासी श्रीराम यादव का बेटा देवरिया से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जटमलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पांच-छह लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।

फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों का ऐसा कनेक्शन देवरिया पुलिस भी रह गई दंग, जानें क्या है पूरा मामला

चाकू से हमला करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अभिषेक कुशवाहा पर युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा था।

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के संबंध में घायल युवक के पिता श्रीराम यादव की तहरीर पर बरियारपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मु0अ0सं0-190/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 191(2) और 352 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों का ऐसा कनेक्शन देवरिया पुलिस भी रह गई दंग, जानें क्या है पूरा मामला

पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलवनिया उपाध्याय पुल के पास से अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस टीम ने की।

Location :  Deoria

Published :  7 October 2026, 8:17 PM IST