
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: राजधानी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी से चाकू मारकर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है। बुजुर्ग पिता और माता का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता लक्ष्मण ने रोते हुए कहा कि दिल्ली अब रहने लायक नहीं बची है।
बवाना जेजे कॉलोनी में आए दिन इस तरह की वारदात होती रहती हैं। कुछ देर पहले ही बेटा हमसे मिलकर गया था। करीब आधे घंटे बाद ही पता चलता है कि बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है। किसी से कोई विवाद नहीं था। बस सोशल मीडिया पर दीपू के साथ वाला फोटो देखकर मेरे बेटे को मार दिया। जबकि मेरा बेटा उसे जानता भी नहीं था।
Delhi Weather: ठंड से कांपी राजधानी, दिल्ली में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड; IMD का येलो अलर्ट जारी
पिता लक्ष्मण महतो ने बताया कि हम बेटे के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे थे। इसी साल में उसकी शादी भी करनी थी। गांव में रिश्ते के लिए कई रिश्तेदारों से बात भी हुई थी। बेटा भी रंजन अब अपनी जिम्मेदारी समझने लगा था। नियमित रूप से काम पर भी जाता और पैसे भी घर लाकर देने लगा था। हम पुलिस अधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग रहे हैं।
Video | Delhi Triple Murder | “नशे और जुए का आदि था” परिवार खत्म करने की पीछे ये वजह आई सामने
वहीं, माता सुदामा बेसुध हैं, होश आता भी है तो बस एक ही बात कहती है, मेरे लाल को बदमाशों ने मार दिया। रंजन के बड़े भाई राजा ने कहा कि अब हम दिल्ली छोड़ देंगे। यहां घर बेचकर अपने गांव चले जाएंगे।बवाना जेजे कॉलोनी सुरक्षित जगह नहीं है। हम अब अपने भाई की लड़ाई काफी मजबूती के साथ लड़ेंगे। एक-एक आरोपियों को सजा दिलाएंगे। पुलिस ने तीन आरोपी तो पकड़ लिए। बाकी आरोपी भी पकड़े जाएं, इसके लिए मैं पुलिस के आलाधिकारियों से मांग करती हूं।
Location : New Delhi
Published : 16 January 2026, 2:08 PM IST
Topics : Bawana crime news Delhi murder stabbing