
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में चल रही बैठक (Img: Dynamite News)
Noida: आज शनिवार को सीएम के नोएडा आने से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में निगरानी कड़ी कर दी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने सीएम के नोएडा आगमन पर विरोध किया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का आरोप है कि सरकार ने जिले में कोई काम नहीं किया, इसलिए इनका नोएडा में आने का कोई फायदा नहीं है।
वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से नोएडा पुलिस मौके पर मौजूद है। नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ रहे हैं, इसलिए कोई भी प्रदर्शन ना करें। अब समाजवादी पार्टी मुख्यालय में जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी अपने सपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
BIG BREAKING: नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर डाला डेरा, आखिर किस बात का है डर?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कई सौ करोड़ रुपये की सौगात देने आ रहे हैं। इसी के साथ नोएडा ऑथोरिटी की हाईटेक बिल्डिंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगाई गई हैं।
Location : Noida
Published : 27 June 2026, 11:38 AM IST