
कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद (Img: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके में कूड़ा-कचरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के दौरान दीपक जायसवाल के सिर पर ईंट से कई बार वार किया गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि गल्ला मंडी इलाके में कूड़ा-कचरा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दीपक जायसवाल के सिर पर ईंट से कई बार हमला किया गया।
हमले में दीपक के सिर पर चोट आई। घायल ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 17 August 2026, 3:33 PM IST