
चेकिंग के दौरान सिपाही से बदसलूकी (Img: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली इलाके में स्थित दुल्हीपुर पुलिस चौकी पर पुलिस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सावन के महीने में सुरक्षा इंतज़ाम और प्रशासनिक निर्देशों को लागू करने के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। विवाद तेजी से बढ़ गया और आरोपी ने कॉन्स्टेबल के साथ हाथापाई की, यहां तक कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और दुल्हीपुर पुलिस चौकी ले आई। कुछ ही देर बाद उसके परिवार वाले चौकी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, युवक ने परिवार की मौजूदगी का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाबी हासिल कर ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें - Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?
सोशल मीडिया पर युवक को हिरासत में लिए जाने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - Chandauli: सपा महिला जिलाध्यक्ष ने लगाए सनसनीखेज आरोप, पूर्व प्रधान ने पलटा खेल, सच क्या है?
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जो कोई भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करेगा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और अधिकारियों को भरोसा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Location : Chandauli
Published : 2 August 2026, 11:54 AM IST
Topics : Chandauli News crime news UP Police Viral video