हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली में वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैला हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अस्पताल, कचहरी, बाजार और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते थे। यहां खड़ी मोटरसाइकिलों पर नजर रखने के बाद मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद आरोपी सबसे पहले बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे, जिससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता था। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को दूसरे जिलों और राज्यों में पहुंचा दिया जाता था।
गोरखपुर में चोरी का खुलासा, जेवरात और अहम दस्तावेज बरामद; आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलें चंदौली, सैयदराजा और सकलडीहा क्षेत्र से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं, जबकि कुछ चंदौली जिले से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बिहार में सक्रिय शराब तस्करों को बेच दिया जाता था। इससे उन्हें मोटा मुनाफा मिलता था और चोरी के वाहनों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जाता था।
पुलिस को इस गिरोह की जानकारी मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन क्षेत्र से भी एक चोरी की बाइक बरामद की। बरामद वाहनों के संबंध में अन्य जिलों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
देवरिया स्वास्थ्य विभाग में महाविस्फोट, CHC अधीक्षकों का सामूहिक इस्तीफा; CMO पर प्रताड़ना का आरोप
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि वाहन चोरी के इस नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी की अन्य घटनाओं से इनका कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Chandauli
Published : 7 June 2026, 6:15 PM IST