Budaun: मायके में भी नहीं मिली जिंदगी की पनाह! पति के जुल्मों से बचकर आई अन्नू लेकिन नहीं बच सकी मौत से

बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गड़ा महिला गांव में 30 वर्षीय विवाहिता अन्नू की कथित तौर पर जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 22 August 2026, 8:14 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गड़ा महिला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में सो रही 30 वर्षीय महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान अन्नू (30) पत्नी अहमद, निवासी गड़ा महिला, कोतवाली दातागंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अन्नू अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर काफी समय से अपने मायके गड़ा महिला में ही रह रही थी।

Budaun: अरिल नदी में युवकों की मस्ती मातम में बदली, घंटों बाद मिली दिल दहला देने वाली खबर

सोते समय कीड़े के काटने का दावा

परिजनों के अनुसार, बीती रात अन्नू अपने मायके में घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटते ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजन घबराते हुए आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल बदायूं पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर वापस ले गए।

Budaun: विकास के दावे फेल, कीचड़ और नाली के गंदे पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे

पुलिस को दी गई सूचना

वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नियमानुसार पूरे मामले की सूचना पीआई के माध्यम से दातागंज कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  22 August 2026, 8:14 PM IST