अंत्योदय एक्सप्रेस गुजरते ही मच गई चीख-पुकार! बृजमनगंज स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

महराजगंज के बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 August 2026, 8:03 PM IST
google-preferred

Maharajganj: बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान गणेश, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम सभा इलाहाबास के टोला श्रीनगर के रूप में बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक ट्रेन की चपेट में किस परिस्थिति में आया, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

दोपहर में स्टेशन पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि युवक काफी देर से बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे गोरखपुर की तरफ जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस स्टेशन से गुजरी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रेन के गुजरने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना रेलवे पुलिस तक पहुंचाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर पानी का पहरा, लेकिन नहीं थमे कदम! जानिए जलभराव के बीच कैसे जारी है कांवड़ यात्रा

आनंदनगर पहुंचने पर मिली हादसे की सूचना

जीआरपी थाना फरेंदा के निरीक्षक राम समुझ सरोज के अनुसार, ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने के बाद गार्ड की ओर से दुर्घटना की सूचना संबंधी मेमो दिया गया। मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किस वजह से रेलवे ट्रैक के करीब पहुंचा और वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया।

ये भी पढ़ें- देवरिया पुलिस का चोरों के गिरोह पर कड़ा प्रहार, बाइक और पंपिंग सेट बरामद, आरोपी भेजे गए जेल

परिवार में पसरा मातम

युवक की मौत की खबर गांव तक पहुंचते ही परिवार और परिचितों में मातम छा गया। परिजनों के लिए अचानक आई यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के बीच भी हादसे को लेकर चर्चा रही।

Location :  Maharajganj

Published :  10 August 2026, 8:03 PM IST

Related News

Advertisement