बस्ती में ऐसा क्या हुआ की सुबह-सुबह मचा हड़कंप, कई लोग पहुंचे अस्पताल

बस्ती में शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 August 2026, 12:54 PM IST

Basti: शनिवार तड़के करीब चार बजे बस्ती जिले के राम-जानकी मार्ग स्थित कलवारी चौराहे पर ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में बैठे कई लोग घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

चीख-पुकार के बीच शुरू हुआ राहत-बचाव

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम, पुलिस और राम-जानकी मार्ग पर लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत वाहनों से निकालकर अस्पताल भेजा गया। कुछ देर के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

इन लोगों को आईं गंभीर चोटें

घायलों में रविशंकर, बाकर हुसैन, मोहम्मद फैजान, अब्दुल सत्तार, समसुद्ज्वाहार, उस्मान और बीरबल महतो समेत कई लोग शामिल हैं। सभी को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

ये भी पढ़ें- सुबह 5:15 बजे मजदूर लेने निकला था मोनू, कुछ घंटे बाद खेत में मिली लाश… आखिर किसने मारी गोली?

चार घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

डॉक्टरों ने जांच के बाद बीरबल महतो, रविशंकर, उस्मान और बाकर हुसैन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ, हालांकि दुर्घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस दोनों वाहनों से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- फर्जी सेना भर्ती के नाम पर ठगी का खेल! पूरे नेटवर्क की जांच की मांग, भाकियू ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कलवारी चौराहे पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उनका मानना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और भोर के समय कम दृश्यता दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनती है। लो

Location :  Basti

Published :  1 August 2026, 12:54 PM IST