Bareilly: डोली उठने के 16वें दिन उठी अर्थी, नवविवाहिता की मौत का जिम्मेदार कौन? परिजनों ने खोला ससुराल का काला सच?

बरेली के बिशारतगंज में शादी के 16 दिन बाद लापता नवविवाहिता का शव नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 July 2026, 2:21 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में शादी के महज 16 दिन बाद एक नवविवाहिता का शव नदी से बरामद होने से सनसनी फैल गई। विवाहिता 9 जुलाई से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डोली उठने के 16वें दिन उठी अर्थी, बरेली की इस नवविवाहिता की मौत का जिम्मेदार कौन? परिजनों ने खोला ससुराल का काला सच?

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

थाना क्षेत्र के रघुवीपुरा निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपने 21 वर्षीय श्रीदेवी का विवाह 26 जून को बदायूं जिले के एक युवक के साथ किया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह मायके आ गई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह दोबारा ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Bareilly: DJ संचालक की हत्या के बाद हंगामा, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

9 जुलाई से थी लापता

परिजनों ने बताया कि 9 जुलाई को नवविवाहिता बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उसे गांव के पास नदी की ओर जाते हुए देखा गया था।

ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी और आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान शुरू कराया। रविवार सुबह ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी से विवाहिता का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Bareilly News: खुद को एडीएम बताने वाली फर्जी आईएएस विप्रा पर एक और FIR, लेखपाल नौकरी के नाम पर 8.35 लाख की ठगी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

 बिशारतगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Bareilly

Published :  12 July 2026, 2:21 PM IST