
डंपर ने परिवार को कुचला (Img: Dynamite News)
Barabanki: बाराबंकी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता समेत तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और हर आंख नम हो उठी।
ग्रामीणों के मुताबिक, रात में गांव की बिजली गुल थी। उमस और गर्मी से परेशान होकर नीरज अपने परिवार के साथ घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले उसने सड़क किनारे लगे पेड़ में टक्कर मारी और फिर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया।
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने नीरज (35), उनके बेटे अनुराग (13), बेटी अंशिका (10) और छोटी बेटी अंशू (6) को मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर में फिर फेल हुई बिजली व्यवस्था, कमिश्नर की फटकार के बाद बंद हुआ रुस्तमपुर उपकेंद्र
हादसे में घायल पत्नी आरती (35) की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस चालक की तलाश में दबिश दे रही है।
भट्ठी बना यूपी! आगरा-बांदा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, 33 शहरों में लू का खतरा
जानकारी के अनुसार, नीरज किराए पर मैजिक वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक ही रात में पूरे परिवार के उजड़ जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Location : Barabanki
Published : 23 May 2026, 8:34 AM IST